पानीपत। विशिष्ट कार्य करने पर सब-इंस्पेक्टर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए उपायुक्त सुशी
- फोटो : Panipat
पानीपत। पुलिस विभाग से 30 वर्ष से गायब 2200 फाइलों को दो माह के अंदर ढूंढकर निकालने पर एसपी और उपायुक्त ने एसआई दिलबाग सिंह को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने पुलिस विभाग से गायब फाइलों को न्यायालय के रिकॉर्ड रूम में ढूंढने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय के अनुमति ली थी। इसकी जिम्मेदारी एसआई को सौंपी थी। एसआई ने करीब सवा लाख फाइलों में से पुलिस विभाग की 2200 फाइलों को ढूंढ निकाला।
उपायुक्त सुशील सारवान और एसपी शशांक कुमार सावन ने विशिष्ट कार्य करने पर एसआई को सुशासन दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने एसआई के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस को समाज में अग्रणी भूमिका निभाते हुए बेहतर कार्य करने चाहिए, ताकि आम जनमानस का पुलिस के ऊपर विश्वास बढ़े। लोग पुलिस की मदद के लिए आगे आए।
एसपी शशांक कुमार सावन ने एसआई दिलबाग सिंह को समीक्षा सेल का इंचार्ज नियुक्त किया था। इससे पहले एसपी के रीडर के रूप में सेवाएं दे चुके है। एसपी ने बताया कि गुमशुदा 2200 फाइलें मिलने से जिला के थानों का रिकॉर्ड दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर काम करने वाले हर पुलिसकर्मी को सम्मानित किया जाएगा।