पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में बाबा का दरबार कोलकाता के फूलों से सजाया जाएगा। इसके साथ करीब 40 किलोग्राम फूलों से बाबा पर पुष्पवर्षा की जाएगी। महोत्सव में चित्र-विचित्र भजनों की प्रस्तुति देंगे।
श्री मोर मुकुट धारी सेवा मंडल पानीपत ने प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर बैठक की। मंडल के प्रमुख सदस्यों अमित गोयल, राजेश गर्ग, सागर लाकड़ा, वीरेंद्र जैन, राहुल गुप्ता, रवि पाहुजा, विजय जैन और सचिन सिंगला महोत्सव को लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर मंगलवार को शिवाजी स्टेडियम में प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में करीब तीन हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था की है। सुरक्षा की दृष्टि से छह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। श्री वृंदावन धाम से बाबा चित्र-विचित्र महाराज भजनों की सुंदर प्रस्तुति देंगे। उनके साथ चुलकाना धाम से रेनू दीदी, तमन्ना त्यागी, करनाल से विशी अरोड़ा और पानीपत से पंकज कुमार भजनों की प्रस्तुति देंगे। श्री श्याम मंदिर सेवा पुजारी परिवार चुलकाना धाम से देवेंद्र पुजारी, श्री खाटू धाम मंदिर विराट नगर से पंडित छिद्दीलाल, किन्नर भवन आदर्श नगर से महंत बेबी शर्मा और हनुमान गद्दी श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर आर्य नगर से कृष्ण महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। मंच संचालन सतीश शर्मा और मदन लाल आजाद करेंगे। ज्योति प्रचंड शाम सवा पांच बजे प्रसिद्ध समाजसेवी सियाराम गुप्ता, महंत बेबी शर्मा और समाजसेवी देवेंद्र महाजन करेंगे। महोत्सव में सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र दहिया, पार्षद लोकेश नांगरू, पार्षद विजय जैन, कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल, समाजसेवी गोपाल तायल, पंकज बंसल, सुभाष सिंगला, शिवराज काठपालिया और सचिन गुप्ता की उपस्थिति विशेष रहेगी। यहां भक्तों के लिए कढ़ी चावल और आलू पूड़ी का भंडारा लगाया जाएगा।