पानीपत। सेक्टर-25 में प्रथम श्री श्याम वार्षिक महोत्सव में महिला से एक झपटमार फोन छीन ले गया। महिला के पति की शिकायत पर चांदनीबाग थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से यूपी के प्रयागराज निवासी आशीष यादव ने बताया कि वह हाल में पानीपत की सैनी कॉलोनी में रहता है। उसकी पत्नी लक्ष्मी शनिवार रात सेक्टर 25 स्थित ग्राउंड में प्रथम श्री श्याम वार्षिक महोत्सव में शामिल होने गई थी। पत्नी कीर्तन में भजन गा रही थी। उसके दाहिने हाथ में फोन था। इसी बीच एक युवक उसके पास आया और फोन छीनकर भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। उसने शोर मचाया और आरोपी को ढूंढा, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया।