फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिठाई की दो दुकानों का शटर उखाड़कर 1.20 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के पॉश एरिया सेक्टर-11 स्थित मिट्ठन की दो दुकानों से मंगलवार देर रात शटर उखाड़कर 1.20 लाख रुपये की नकदी चोरी की गई। चारों चोर कार में आए थे और एक के बाद दोनों दुकानों के शटर उखाड़ दिए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चांदनीबाग थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर तलाश शुरू कर दी है।।
विज्ञापन

सेक्टर-12 के राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनकी सेक्टर-11 में मिट्ठन दी मिठाइयां के नाम से दुकान है। उनके साथ में ही उनके भाई मोहन की मिट्ठन स्वीट्स के नाम से दुकान है। वह बुधवार को दुकान पर पहुंचे तो उनकी दुकान का शटर नीचे से उखड़ा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी थी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो देखा कि करीब सवा तीन बजे कार में सवार होकर चार बदमाश दुकान पर पहुंचे और शटर उखाड़कर दुकान में घुस गए। चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें