शिविर में पुलिसकमी के स्वास्थ्य की जांच करती चिकित्सकों की टीम। पुलिस
- फोटो : samvad
पानीपत। जिला पुलिस द्वारा बुधवार को पुलिस लाइन में द किडनी अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 80 पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डीएसपी आत्माराम ने शिविर का उद्घाटन किया और खुद के स्वास्थ्य की भी जांच की।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। उनको समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। शिविर में डॉ. जावेद, डॉ. प्रियंका, डॉ. रितू राठी और जिला नागरिक अस्पताल से डॉ. नवजोत ने 80 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके साथ आवश्यक परामर्श भी दिया। इसके साथ शुगर, ब्लड प्रैसर, हैंड हेल्ड एक्स-रे, एचएचएम जैसे टेस्ट किए गए। संवाद