फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोबाइल ठीक करने में देरी पर दुकान जलाई

Tue, 26 May 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
आरोपी युवक।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के सेक्टर-25 में मोबाइल ठीक न होने पर युवक की दुकानदार से कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शनिवार रात करीब 11 बजे पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी। लपटें उठती देखकर आस-पास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाया और दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रिसालू गांव के अंकित मलिक ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-25 पुराना हरिद्वार बाईपास रोड पर मां वैष्णो टेलीकॉम के नाम से दुकान खोल रखी है। शनिवार सुबह उनके पास सोनू नाम का एक युवक आया और उसने अपना की-पैड वाला जीओ का फोन ठीक होने के लिए दिया। उन्होंने शाम तक ठीक करने की बात कही। अंकित ने बताया कि इसी बीच उनके पिता की तबियत खराब हो गई और वह एक दूसरे लड़के को दुकान पर छोड़कर अस्पताल में चले गए। शाम को सोनू दुकान पर मोबाइल लेने के लिए आया तो दुकान पर बैठे लड़के ने उसकी फोन पर बात कराई तो उसने बता दिया कि मोबाइल ठीक नहीं हुआ। इस पर सोनू ने अभद्रता शुरू कर दी और धमकी देकर वहां से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को करीब 11 बजे सोनू आने एक अन्य साथी के साथ दुकान पर पहुंचा और पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी। दुकान से लपटें उठती देख आस-पास के दूसरे दुकानदार वहां पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। अंकित ने बताया कि सूचना पर वह भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी सोनू और उसके साथी सोनू को पकड़ लिया। दोनों को थाना चांदनी बाग पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दी। उधर, चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी युवक।

आरोपी युवक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें