फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेडिकल रूम में तब्दील होगा शताब्दी का बेस किचन

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट स्टेशन पर यात्रियों को उपचार की सुविधा मिलेगी, उन्हें स्टेशन पर उतरकर इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी, वहीं ट्रेन में भी आपात स्थिति में चिकित्सकीय उपचार की सुविधा मिलेगी। अंबाला रेल मंडल प्रबंधक के निर्देश पर वाणिज्य विभाग इस प्रस्ताव की तैयारी में जुट गए हैं ताकि बीमार यात्रियों को तत्काल उपचार उपलब्ध करवाया जा सके।
रेलवे स्टेशन पर मेडिकल रूम सहित दवाई व उपचार आदि की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मेडिकल रूम भी बनाया जाएगा। यहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी जोकि इमरजेंसी के समय भी इस्तेमाल की जा सकेंगी। इस सुविधा के लिए रेलवे ने दो जगह को चिह्नित किया है। पहला रेलवे परिसर में खाली जगह पर कमरे आदि के निर्माण को लेकर और दूसरी प्लेटफार्म एक पर ने शताब्दी के बेस किचन को चिह्नित किया गया है जोकि अब रेलवे ने खाली करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना आ रही 15 के करीब शिकायतें : कैंट रेलवे स्टेशन पर रोजाना 170 के करीब ट्रेनों का आवागमन हो रहा है, वहीं यात्रियों की संख्या भी रोजाना के हिसाब से 30 से 35 हजार तक है। ऐसे में ट्रेन में सफर करने वाले और स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले व्यक्तियों को उपचार की सुविधा के लिए कभी ट्रेन मैनेजर तो कभी स्टेशन अधीक्षक से संपर्क करना पड़ता है। रेलवे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर रोजाना लगभग 15 शिकायतें मेडिकल इमरजेंसी को लेकर कंट्रोल रूम से प्राप्त होती हैं। ऐसे में स्टेशन पर सुविधा न होने के कारण रेलवे को डाॅक्टर की मदद लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें