फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्ट्री में घुसकर की मारपीट, ले गए 50 लाख रुपये और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। फैक्ट्री में जबरदस्ती घुसकर लाखों रुपये का नुकसान कर दिया और बैनर लगाकर कब्जा करने की कोशिश की गई, वहीं आरोपी घर से नकदी व गहने ले गए। पीड़ित ने इनकी कीमत लगभग 50 लाख बताई है। स्टील फैक्ट्री के मालिक अतुल बसंत की शिकायत पर पुलिस ने कोहडा भूरा गांव निवासी परमजीत, सुखविंदर सिंह, स्वर्ण कौर और 14-15 अन्य लेागों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अतुल बसंत ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में कोहडा भूरा गांव मे वसीका नंबर 3897,25 जनवरी 2023 वा वसीका नंबर 3896 के तहत मकान व फैक्ट्री की जमीन खरीद थी। तब से लेकर आज तक पूर्ण रूप से कब्जा व मालिकाना हक चलता आ रहा है। इसी मकान व फैक्टरी की जमीन में बिजली कनेक्शन भी ले रखा है और इसी मकान में वह सह परिवार रहते हैं। 13 नवंबर को दोपहर लगभग तीन बजे उपरोक्त आरोपी उनके मकान मे घुस गए और उनके साथ हाथापाई करने लग गए। इस दौरान आरोपियों ने फैक्ट्री में पड़े लाखों रुपये के सामान का नुकसान कर दिया और आरोपी सामान का एक बैग भी उठाकर ले गए, इसमें घर के दस्तावेज, गहने व नकदी थी जोकि 50 लाख के करीब है। अतुल ने बताया कि वो शिमला से यहां आकर शिफ्ट हुए थे। इसमें आरोपियों की जमीन का कोई भी हिस्सा नहीं है, बावजूद इसके वो उसे लगातार परेशान करते रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें