पानीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत राजकीय और प्राइवेट आईटीआई में 13 अक्तूबर को जारी हुई पहली मेरिट लिस्ट के दस्तावेजों की जांच और फीस जमा करवाने का शेड्यूल शनिवार को संपन्न हुआ। अब दूसरे चरण की काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो रही है। जिन छात्रों ने पहले चरण में आवंटित हुई सीटों पर किसी कारण से दाखिला नहीं लिया है, उन छात्रों के लिए विभाग ने दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने का एक मौका दिया है।
ऐसे छात्र व छात्राएं जो प्रथम चरण में आवंटित सीटों पर किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए हैं, वे छात्र-छात्राएं दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए छात्रों को 500 रुपये व छात्राओं को 250 रुपये दूसरे चरण की काउंसलिंग फीस 18 से 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन जमा करवानी होगी।
बता दें कि जिले की 13 आईटीआई में 2236 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चलेगी। अकेले राजकीय आईटीआई पानीपत में कुल 924 पर 7430 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से प्रथम मेरिट सूची में 510 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई है। पानीपत राजकीय आईटीआई में 165 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के आधार पर सही पाए गए जबकि 21 आवेदनों को रद्द किया गया है। 324 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच नहीं हुई जबकि 123 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित किया। कुल आठ आईटीआई में 365 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापित किए गए जबकि 40 के आवेदन रद्द किए गए हैं।
दूसरे चरण में एडमिशन का यह रहेगा शेड्यूूल
दूसरे चरण की काउंसलिंग में 18 अक्तूबर को रिक्त सीटों का ब्योरा दिखाया जाएगा। 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक छात्रों के लिए पोर्टल खोला जाएगा ताकि वे अपने आवेदन फार्म में भरे हुए व्यवसाय में बदलाव या अपनी प्राथमिकता को बदल सके। 22 अक्तूबर को दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए सीटों का आवंटन किया जाएगा। 22 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक जिन छात्रों को दूसरे चरण की काउंसलिंग में सीटें आवंटित होंगी उनकी फिजिकल दस्तावेज वेरिफिकेशन संस्थान में होगी। इसी दौरान छात्र अपनी दाखिला फीस भी ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं।
पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया की स्थिति
आईटीआई सीट अलॉटिड सत्यापित रद्द असत्यापित फीस जमा
नौल्था 101 30 7 64 21
पानीपत 510 165 21 324 123
पानीपत महिला 60 34 0 26 29
समालखा वूमैन 46 30 0 16 30
पाथरी 28 14 1 13 14
बापौली 93 34 8 51 34
बराना 39 21 0 18 21
मतलौडा 88 37 3 48 31
इस प्रकार रहेगा आगामी शेड्यूल-
दूसरा चरण-
दूसरे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 18 अक्तूबर
दोबारा पोर्टल खुलेगा - 18 से 20 अक्तूबर
दूसरी मेरिट सूची जारी - 22 अक्तूबर
दस्तावेजों की जांच - 22 से 24 अक्तूबर
फीस जमा करने की तिथि - 22 से 26 अक्तूबर
तीसरा चरण-
तीसरे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 28 अक्तूबर
पोर्टल खोला जाएगा - 28 से 29 अक्तूबर
तीसरी मेरिट सूची जारी - 2 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 2 से 6 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 2 से 8 नवंबर
चौथा चरण-
चौथे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 10 नवंबर
पोर्टल खोला जाएगा - 10 से 12 नवंबर
चौथी मेरिट सूची जारी - 15 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 15 से 17 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 15 से 18 नवंबर
सीट अलॉटमेंट की सूचना जारी - 15 से 20 नवंबर
- दूसरे चरण की काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो रही है जबकि 22 को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। जो छात्र पहले राउंड में आवंटित सीटों पर दाखिला नहीं ले पाए हैं वे अपना पंजीकरण नंबर व पासवर्ड से अपनी आईडी ओपन करके दूसरे चरण की काउंसलिंग की फीस जमा कर सकते हैं और अपने दाखिला फार्म में व्यवसाय व मेरिट के आधार पर आवंटित व्यवसाय में दाखिल ले सकते हैं।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।