पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। जीटी रोड एलिवेटेड हाइवे पर एक माह में दो बड़े सड़क हादसे हुए। शुक्रवार रात को डिवाइडर तोड़कर कार की दूसरी साइड पहुंचकर सामने से आ रही कार में भिड़ गई।जिसमें दो की मौत हुई। ठीक एक माह पहले भी इसी तरह से जीटी रोड फ्लाईओवर पर सड़क हादसा हुआ था। उसमें भी कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड सामने से आ रही कार में भिड़ गई थी। जिसमें पानीपत के ही रहने वाले तीन दोस्तों की मौत हुई थी।
जीटी रोड पानीपत शहर के बीच से एलिवेटेड रोड गुजरता है। 19 मई को रात को करीब 12 बजे लाल बत्ती के ऊपर फ्लाईओवर पर पानीपत के तीन दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए करनाल लाइन में पहुंच गई थी और सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो कार से भीड़ गई थी। हादसे में कार में सवार तीन दोस्तों पार्थ, सचिन और माधव की मौत हो गई थी। हादसे के ठीक एक माह बाद 20 जून की रात को करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली की ओर से आ रही आई-10 कार सुविधा मॉल के सामने डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लाइन में चली गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। ब्यूरो