इसराना। लोहारी-भंडारी गांव की सड़क पर पुलिस ईआरवी को सामने से दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ईआरवी का चालक सिपाही घायल हो गया। उसे इसराना के पास एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ईआरवी के चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
ईएएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह वीरवार को पवन कुमार के साथ गाड़ी पर तैनात था। वे मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर भंडारी गांव जा रहे थे। जब वे मुर्गी फार्म के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक कार चालक ने ईआरवी को टक्कर मार दी। संवाद