फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के 450 लोगों के आवास के सपने पर लगी मुहर

विज्ञापन
पानीपत। सांसद संजय भाटिया योजना के लाभार्थी को आशय पत्र देते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
आशियाने के लिए धक्के खा रहे गरीब लोगों की परेशानी अब दूर होती दिख रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का समालखा और पानीपत में सर्वे हुआ था। इनमें से 450 लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए राशि दी जाने की स्वीकृृति मिल गई है। यह सभी लाभार्थी पानीपत के हैं, अभी समालखा के लाभार्थियों के हाथ खाली हैं। वीरवार को सांसद संजय भाटिया ने लघु सचिवालय में 450 लाभार्थियों को आशय पत्र वितरित किए। इन्हें अब नगर निगम में अपने दस्तावेज जमा कराने हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पानीपत नगर निगम और समालखा नगर पालिका के तहत प्रत्येक घर के लिए पात्र परिवार को ढाई लाख रुपये की राशि तीन किश्तों में दी जाएगी। निगमायुक्त आरके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक 12500 लोगों को छत उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 161 लोगों को पहली किश्त जारी की जा चुकी है। 37 लोगों को तीनों किश्त दी जा चुकी हैं। 412 परिवार के दस्तावेज प्रक्रिया में हैं, उन्हें भी जल्द ही किश्त उपलब्ध होगी। साथ ही 759 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बैंकों के माध्यम से सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा चुकी है। 239 लोगों ने इस योजना के तहत अफोर्डेबल स्कीम का लाभ लिया है। साथ ही रिफाइनरी की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1111 फ्लैट अफोर्डेबल स्कीम में तैयार कराए जाने की योजना है।
धनराशि की एवज में अधिकारी-कर्मचारी को पैसे न दें : सांसद
सांसद संजय भाटिया ने लाभार्थियों से कहा कि जो धनराशि मिले, उसकी एवज में किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को पैसे न दें। आप सभी को मकान बनाने के लिए पूरी ढाई लाख रुपये की राशि सरकार ने दी है। इसके साथ ही निगमायुक्त आरके सिंह से कहा कि लाभार्थियों की लिस्ट को सभी पार्षदों को दे दें, जिससे पते के मिलान हो जाएं।
विज्ञापन

गरीबों को छत नसीब होगी : मेयर
मेयर अवनीत कौर ने कहा कि जो लोग मकान बनाने के लिए सक्षम नहीं हैं, उन्हें छत नसीब होगी। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोग निगम में दस्तावेज जमा कराएं, जिससे जल्द से जल्द किश्त जारी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें