फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कराने पहुंची टीम के साथ धक्का-मुक्की

विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर-11 में पाठशाला का निमार्ण करवाने पहुंची टीम का विरोध जताते हुए लोग। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर 11 के माटा चौक एरिया में शुक्रवार को नगर निगम की टीम पाठशाला के निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए फिर पहुंची। उसके साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी थे लेकिन स्थानीय लोगों ने फिर से कार्रवाई का विरोध कर धक्का-मुक्की की। जेसीबी मशीन के सामने महिला लेट गई और पुरुष प्लॉट पर बैठकर विरोध जताने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर किला थाने पहुंचाया। इन पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

नगर निगम एक्सईएन नवीन सहरावत ने बताया कि वार्ड नंबर 11 के माटा चौक एरिया की करीब 150 गज जमीन 1975 से एक प्राथमिक पाठशाला बनी थी। इसे विभाग ने कंडम घोषित कर तुड़वा दिया था। इसके बाद निगम ने इस जमीन पर फिर से पाठशाला बनाने के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के कोटे से 73.18 लाख रुपये का टेंडर लगाया। इसी बीच आसपास के कुछ लोगों ने इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। जब निगम अधिकारी और ठेकेदार काम को शुरू करवाने जाते, लोग उनका विरोध करते। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों ने कोर्ट से इस जमीन के खिलाफ स्टे ऑर्डर तक ले लिया था लेकिन जब निगम ने अपने दस्तावेज पेश किए तो कोर्ट ने ऑर्डर खारिज कर दिया।
बुधवार को निगम टीम फिर से मौके पर काम कराने पहुंची तो इन लोगों ने काफी विरोध किया। इस पर नगर निगम की ओर से आठ नामजद और कई अन्य लोगों के खिलाफ किला थाना और पुलिस अधीक्षक को शिकायत भी दी। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ रामपाल जागलान को नियुक्त किया गया। किला थाना से पुलिस बल लेकर निगम टीम एक बार फिर से वीरवार को मौके पर पहुंची। आरोपियों ने हंगामा करने के साथ हाथापाई तक की गई। इसके बाद मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेशों पुलिस ने विरोध कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर किला थाना पहुंचा दिया। उधर, जेसीबी से नींव खोदाई आदि का काम कराया गया।

पानीपत। वार्ड नंबर-11 में पाठशाला का निमार्ण करवाने पहुंची टीम का विरोध जताते हुए लोगों को पकड़कर ?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें