फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में हर घर के प्रत्येक सदस्य की स्क्रीनिंग अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कंटेनमेंट जोन के हर घर के प्रत्येक सदस्य की स्क्रीनिंग की जाएगी। संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सिविल सर्जन को यह आदेश दिया गया है। इसके साथ ही कहा गया कि फील्ड स्टाफ को सुरक्षात्मक एवं दूसरे उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे खुद को संक्रमण से बचा सकें। सभी कंटेनमेंट जोन सैनिटाइज किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही फेस मास्क, दस्ताने, टोपी, सैनिटाइजर और जूते भी फील्ड टीम को देने के लिए कहा गया है। पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया गया कि नाके लगाकर कंटेनमेंट जोन के क्षेत्र को सील कर दें। लोक निर्माण विभाग की ओर से बैरिकेडिंग कराई जाएगी। बिजली आपूर्ति, जल आपूर्ति, एंबुलेंस और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की दरें निर्धारित होंगी, जिन निर्धारित दरों पर लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी। डीएलसी, एएलसी और डीआईसी को निर्देश दिया गया है कि कंटेनमेंट जोन में किसी भी औद्योगिक इकाई का न चलना सुनिश्चित करें।
कंटेनमेंट जोन में बनेगी अस्थायी पीएचसी
कंटेनमेंट जोन में नर्सिंग होम या मेडिकल सुविधा से लैस स्थायी पीएचसी स्थापित करने का आदेश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है। इस पीएचसी में लोगों की जांच हो सकेगी, जिससे संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कोविड-19 के नए वैरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र एवं प्रवेश सरकारी की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया गया था। इस काम में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - सुशील सारवान, उपायुक्त, पानीपत
इन इलाकों को बनाया कंटेनमेंट जोन
मॉडल टाउन में विपुल गोयल के मकान नंबर 744 आर में दो, मॉडल टाउन परुथी चौक में राघव विज मकान नंबर 677 एल में एक, सेक्टर-11 में वीरेंद्र खुराना के मकान नंबर 477 में एक, सेक्टर- 12 में विजय चक्रवर्ती के मकान नंबर 924 में एक, सेक्टर 13-17 में चंद्रराव साहादेराव के मकान नंबर 550 में एक, सेक्टर-12 में पारस लखीना के मकान नंबर 1292 में तीन, सेक्टर-12 में विपिन सलूजा के मकान नंबर 446 में दो, मनमोहन नगर में अनुभव के मकान में एक, किशनपुरा खन्ना रोड स्थित संजय सिंगला के मकान में एक, यमुना एंक्लेव में आदित्य के मकान नंबर बी 344 में दो, अंसल सुशांत सिटी में अनुज के मकान नंबर सी-1288 में एक कोराना संक्रमित है। इसके चलते इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें