पानीपत। मुखड़ा दिखाकर पागल किया सांवरिया...भजन पर श्रद्धालु झूमे। मौका था तहसील कैंप स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रभातफेरी का। प्रभातफेरी में गायक सुरेंद्र चावला रहे। प्रभातफेरी का संचालन रवि मल्होत्रा और सुभाष गुलाटी ने किया।
प्रधान मास्टर अरुण नंदवानी ने बताया कि सुबह चार बजे मंदिर में सुभाष गुलाटी की ओर से गणेश वंदना करके प्रभातफेरी की शुरुआत हुई। प्रभातफेरी मंदिर से शुरू होकर आस-पास की गलियों का भ्रमण कर वापस सात बजे मंदिर में पहुंची। मुखड़ा दिखाकर पागल किया सांवरिया... भजन पर श्रद्धालु नाचने लगे। प्रभातफेरी के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सीटू आहूजा, सतीश, महाराज देवकीनंदन, अमित नंदवानी, संजीव नंदवानी, हरीश वर्मा, पारस चावला, अशोक कपूर और धीरज वर्मा उपस्थित रहे।