पानीपत। वार्ड नंबर 16 में भरा गंदे पानी और लगे गंदगी के ढेर
- फोटो : Panipat
महुआ यानी आवास एवं शहरी मंत्रालय द्वारा संचालित सफाई मित्रा सुरक्षा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता टीम मंगलवार को शहर में नगर निगम की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची। इस दौरान टीम ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों से लेकर शहर की साफ सफाई व वॉटर ट्रीटमेंट को भी परखते हुए लोगों से इसका फीडबैक भी लिया। जिसमें शहर के लोगों ने स्वच्छता टीम को जीरो नंबर दिए। हालांकि टीम ने सर्वेक्षण बेहद ही गुपचुप तरीके से किया, जिसकी भनक निगम अधिकारियों को भी लग नहीं पाई।
स्वच्छता टीम ने चार भागों में शहर के 26 वार्डों का दौरा किया। इसमें अलग अलग टीमों के पास अलग अलग लोकेशन आई। किसी के पास सिर्फ गंदे सार्वजनिक शौचालय यानी सीटी-पीटी व शहर में लगे गंदगी के ढेरों की फोटो व वीडियोग्राफी की टॉस्क थी तो किसी के पास लोगों से फीडबैक लेने वाली दस प्रश्नों की टॉस्क थी। टीम ने खास तौर पर ग्रामीणों वार्डों के खाली प्लाटों में भरे गंदे पानी के फोटो लिए। वहीं सनौली रोड पर पानी भरने वाले प्रकरण, जेबीएम की कूड़ा उठाने की अव्यवस्थाएं और वार्ड नंबर 11 में गंदे पानी के तालाब ने निगम की टीम के सामने पोल खोल कर रख दी।
बेहतरीन सफाई व्यवस्था पर होगा काम : भट्ट
निगम अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा की जाएगी। शहरवासियों को बेहतरीन सफाई मिल सके इस प्लान पर काम करवाया जाएगा।
दुष्यंत भट्ट, वरिष्ठ उपमहापौर।