फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव पर आज पानीपत में जुटेगी संगत

विज्ञापन
पानीपत। 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सैक्टर 13-17 में लंगर चखते हुए संगत। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश उत्सव रविवार को पानीपत के सेक्टर 13-17 में आयोजित होगा। इसके तहत सुबह सात बजे गुरुद्वारा साहिब से पालकी के जरिए नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसके बाद सुबह नौ बजे से कार्यक्रम स्थल पर कीर्तन चलेगा। इस दौरान रागी जत्थे गुरु का पाठ करेंगे। वहीं समारोह में गतका और 85 स्लाइड्स की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। समागम मंच के दोनों ओर लंगर के लिए पंडाल बनाए गए हैं। इनमें सुबह नौ बजे से ही लंगर सेवा चालू रहेगी, जो देर रात तक चलेगी। इसके अलावा 40 अन्य प्रकार के व्यंजनों की स्टॉल लगाई गई है।
विज्ञापन

श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रकाश उत्सव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लेकर विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अभय चौटाला तक शिरकत करेंगे। वहीं, प्रदेश भर की सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को इसमें आने का न्योता दिया गया है। अनुमान है कि इस कार्यक्रम में डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु भी पहुंचेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल के आसपास 20 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं।
कार्यक्रम में कानून व्यवस्था को लेकर आठ पर्यवेक्षण अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही 21 इंस्पेक्टर सहित 1271 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा ड्रोन से भी कार्यक्रम स्थल पर नजर रखी जाएगी। इस कार्यक्रम में रागी चमनजीत सिंह लाल, भाई बलविंद्र सिंह रंगीला, भाई दविंद्र सिंह सोढ़ी, भाई गगनदीप सिंह श्रीगंगानगर वाले, ढाडी भाई निर्मल सिंह नूर भी अपने कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें