फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर कीर्तन में उमड़ी संगत, गुरु चरणों में की अरदास, भक्तिमय बना माहौल

विज्ञापन
श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में अंबाला छावनी के बाजारों में निकाले ग
विज्ञापन
अंबाला। हिंद की चादर, नौंवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाले जा रही ऐतिहासिक शहीदी नगर कीर्तन यात्रा का मंगलवार प्रातः गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का आरंभ पूर्व ऐतिहासिक गुरुद्वारा परिसर में अरदास से हुई। पंज प्यारों की अगुवाई व धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र-छाया में नगर कीर्तन निकाला गया।
इस मौके पर हरियाणा के उर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नगाड़े बजाते हुए संगत के साथ बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों का उद्धोष किया। कैबिनेट मंत्री यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन

गतका बना आकर्षण का केंद्र : नगर कीर्तन को लेकर छावनी के सभी रास्तों को सजाया गया था। इस दौरान युवाओं की गतका पार्टी व बैंड आकर्षण का केंद्र रहे।
संगत ने कीर्तन में सेवा की, वहीं स्कूलों के बच्चों ने बैंड प्रस्तुति के माध्यम से भक्ति का संचार किया। इस मौके के पर गतके की अद्भुत झलकियां देखने को मिली। नगर कीर्तन के दौरान लगातार कीर्तन का प्रवाह हुआ और हजारों की संख्या में संगत ने गुरु चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में अंबाला छावनी के बाजारों में निकाले ग

श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में अंबाला छावनी के बाजारों में निकाले ग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें