फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी रह गई साहिल की ख्वाइश

Wed, 18 Dec 2013 12:07 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

उसे स्कूल में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारी कर रहा था। यह कार्यक्रम 21 दिसंबर को होना था। साहिल के पिता सुभाष शर्मा ने बताया कि जिस समय मोबाइल की बैटरी फटी वह अपने दोस्तों को इसी कार्यक्रम का निमंत्रण दे रहा था।

वह मोबाइल पर बात करते-करते लेट गया। इसी दौरान मोबाइल की बैटरी फट गई। उन्होंने बताया कि साहिल ने अभी हाल ही में नया मोबाइल खरीदा था। जिस समय हादसा हुआ वे हरिद्वार गए हुए थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि साहिल के माता-पिता इससे पहले बेटी को खो चुके हैं। उनकी पुत्री बीए कक्षा में पढ़ती थी और बीमार थी। कुछ समय पहले उनकी बेटी ने दम तोड़ दिया था।

सोमवार को मोबाइल की बैटरी फटने से पार्षद के इकलौते पुत्र की मौत हो गई थी। करीब पांच-छह बजे उनका पुत्र साहिल मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर किसी से बात कर रहा था कि अचानक बैटरी फट गई। बैटरी फटने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। धमाके की आवाज सुनकर परिजन उसकी ओर दौड़ पड़े थे। गंभीर हालत में साहिल को समालखा के एक डॉक्टर के पास ले गए थे। उसने साहिल को पानीपत ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन साहिल को पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल का देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया था। साहिल दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) पानीपत में पढ़ता था और सातवीं कक्षा का छात्र था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें