फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य में साहिल, गायन में कीर्ति, वादन में अरुण जीते

विज्ञापन
नृत्य करते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं मंच प्रदान करने के लिए टैलेंट हंट एवं शो आयोजन किया गया। आयोजन के दूसरे दिन वीरवार को नृत्य, गायन, वादन और मोनो-एक्टिंग की प्रतियोगिताए कराई गईं। नृत्य में साहिल, गायन में कीर्ति, वादन में अरुण और मोनो-एक्टिंग में अमित ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में करीब 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत एसडीपीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने की। उनके साथ प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा एवं प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। प्रधान पवन गोयल ने कहा कि समय रहते बहुमुखी व्यक्तित्व का निर्माण अगर हो जाए तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। प्राचार्य ने कहा कि अब विद्यार्थी पढ़ाई के अलावा भी अन्य दूसरे क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ. सरिता दलाल, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. मोनिका खुराना, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो. गीता मलिक, प्रो. सविता, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. यशोदा अग्रवाल और दीपक मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

नृत्य में साहिल प्रथम, करिश्मा द्वितीय, निकिता तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कार श्रुति को मिला। गायन में कीर्ति प्रथम, मुस्कान द्वितीय, आरती शर्मा तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कार आरती प्रजापत को मिला। वादन में अरुण और मोनो-एक्टिंग प्रतियोगिता में अमित प्रथम रहे।

हरियाणवी नृत्य करती हुए छात्रा।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें