वधावाराम कॉलोनी स्थित एक मकान में घुसकर चोर 1.20 रुपये और सोने-चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गए। सुबह सामान बिखरा देख परिवार को चोरी का पता चला। किला थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वधावाराम कॉलोनी निवासी सचिन वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को वह परिवार सहित दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। वीरवार सुबह वह नीचे आए तो गेट का लॉक टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी को चेक किया तो लॉकर का लॉक भी टूटा मिला। सामान चेक किया तो लॉकर के अंदर रखे 1.20 लाख रुपये नकदी, एक सोने की अंगूठी, 4 जोड़ी पाजेब और मोबाइल गायब था। चोर एक एटीएम कार्ड, बैंक की पासबुक भी साथ ले गए।