फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईबी कॉलेज की रोशनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पाया दसवां स्थान

Sat, 04 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दसवां स्थान पाने पर छात्रा को सम्मानित करते आईबी कॉलेज प्राचार्या - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को एमए इंग्लिश चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें आईबी पीजी कॉलेज की छात्रा रोशनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दसवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। प्रबंध समिति के सदस्यों ने छात्रा को सफलता के लिए बधाई दी ।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि यदि अपने सपनों को सच करना चाहतें हैं तो उसके लिए आपको मेहनत करनी ही पड़ेगी। सफलता प्राप्त करने का कोई मंत्र नहीं होता, केवल संघर्ष करने से ही सफलता प्राप्त होती है। विद्यार्थी का जीवन तभी सार्थक होता है जब वह अपने अंदर की शक्तियों को पहचान कर संघर्ष के साथ आगे बढ़ता है। विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने कहा कि रोशनी की लगन और मेहनत उनके जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विभाग से डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. स्वाति पुनिया, डॉ. नेहा पुनिया, रेखा शर्मा, प्रिया बरेजा, राहुल, रेशु व दीप्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें