फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार्तिक शर्मा ने नेशनल पेचक सिलात में जीता रजत पदक

Sat, 04 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
नेशनल पेचक सिलात सब जूनियर प्रतियोगिता में ट्राॅफी उठाए ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। 13वीं नेशनल पेचक सिलात सब जूनियर प्रतियोगिता 24 से 28 सितंबर को कर्नाटक के खेलो इंडिया केंद्र में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में एसडीवीएम सिटी के छात्र कार्तिक शर्मा ने अंडर-19 में 72 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक व हाशिब मलिक ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

कोच संदीप कुमार ने बताया कि यह खिलाड़ी काफी समय से मेहनत कर रहे है। पानीपत से सचिव राजीव कुमार के नेतृत्व में यह टीम खेलने गई। पेचक सिलात मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड गवर्नमेंट ऑफ इंडिया और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है। इस अवसर पर हरियाणा पेचक सिलात एसोसिएशन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें