फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघुशंका कर रहे ड्राइवर से चार बदमाशों ने चाकू और सुएं की नोक पर लूटा मोबाइल और पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पसीना मोड़ के पास लघुशंका कर रहे एक ड्राइवर से चार बदमाशों ने चाकू और सूए की नोक पर लूटपाट की। बदमाशों ने उससे मोबाइल और आठ हजार रुपये नकद लूट लिए। भुक्तभोगी ने बताया कि लूटपाट करने वाले बदमाशों में से एक उनके गांव का था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने भुक्तभोगी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव बिहौली निवासी नरेश कुुमार ने बताया कि वह ईको गाड़ी चलाता है। तीन जून की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी गाड़ी में सीएनजी डलवाने के लिए पंप पर जा रहा था। रास्ते में जीटी रोड पर पसीना मोड़ के पास गाड़ी रोककर लघुशंका कर रहा था। इसी दौरान वहां दो युवक आए और उसे पकड़ लिया। उनमें से एक के पास चाकू और दूसरे के पास सुआ था। नरेश ने अपना बचाव करना चाहा तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। कहा कि जो कुछ है, सब निकाल दे, वरना चाकू मार देंगे। इसी दौरान वहां आरोपियों के दो और साथी आ गए। बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये से भरा पर्स लूट लिया।
बदमाश ने पहचाना, बोला : भागो ये मेरे गांव का ही रहने वाला...
वारदात के दौरान एक बदमाश ने नरेश को पहचान लिया और अपने साथियों को आवाज लगाई कि भागो, ये तो मेरे गांव का ही है। नरेश ने भी उसको पहचान लिया। आरोपी की पहचान अक्षय के रूप में हुई। जो गांव में अपने नाना कर्मबीर के पास रहता है। चारों युवक उसका पर्स और मोबाइल फोन लूटकर वहां से बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भुक्तभोगी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें