फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रब-दे-बंदे संस्था के सदस्य से हथियार के बल पर 40 हजार रुपये, 3.50 लाख रुपये के आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 13-17 हेलीपैड के पास एक युवक ने कार सवार रब-दे-बंदे संस्था के सदस्य और समाजसेवी को हाथ से इशारा कर रुकवाया। कार में बैठकर आरोपी युवक ने सदस्य को हथियार के बल पर बंधक बनाया और 300 मीटर दूर सुनसान रास्ते पर ले गया। वहां दो और साथी मिले। उनमें से एक युवक कार में बैठ गया। उसने गाड़ी की लाइट बंद कराई और जेब से 40 हजार रुपये, गले से ढाई तोले की सोने की चेन, हाथ से साढ़े चार तोले सोने की पांच और दो चांदी की अंगूठी लूट कर फरार हो गए। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 निवासी योगेश उर्फ जोनी चावला ने बताया कि वह रब-दे-बंदे संस्था चलाते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलर हैं और उनका रामायणी चौक पर ऑफिस है। जोनी ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 9 बजे दोस्त से मिलने के लिए घर से कार में सवार होकर स्काईलार्क के लिए निकले थे।
तहसील कैंप चौक के पास पहुंचते ही दोस्त को फोन किया तो वह घर पर मिला। इसके बाद वह दोस्त से बिना मिले कार से घर लौटने लगा। सेक्टर 13-17 से वृंदा एन्क्लेव के पास पहुंचे तो एक युवक ने उसे हाथ देकर रुकने का इशारा किया। उन्होंने समझा कि कोई उससे मदद मांग रहा है तो कार रोक ली। उसने जैसे ही कार का शीशा नीचे उतारा तो युवक झट से कार की खिड़की से दरवाजा खोलकर अंदर बैठ गया और पेट में नुकीला हथियार लगाकर चुप रहने की धमकी दी। हथियार के बल पर उसे 300 मीटर दूर एक सुनसान रास्ते पर ले गया। वहां पर पहले से ही दो युवक खड़े थे। उनमें से एक युवक आया और कार में पीछे बैठ गया। दूसरे युवक ने भी नुकीला हथियार लगाकर उससे कहा कि जो कुछ है सब निकाल दो। उसने 40 हजार रुपये, गले से ढाई तोले की चेन, हाथ से पांच सोने और दो चांदी की अंगूठी उन्हें दे दी। इसके बाद वह फरार हो गए।
विज्ञापन

गाड़ी की लाइट बंद करने लगा तो चमक गई अंगूठी
जोनी चावला ने बताया कि सुनसान जगह पर उसकी गाड़ी चालू थी। पीछे बैठे आरोपी ने उसे गाड़ी की अंदर की लाइट बंद करने को कहा। वह बंद करने लगा तो उसके हाथ की अंगूठी चमक गई। आरोपी ने सभी अंगूठी और चेन निकालकर देने के लिए कहा। उसने दो अंगूठी निकालकर दे दी, और कहा कि इतने में काम चला लो। मैं घर जाकर पुलिस को कुछ नहीं बताऊंगा। पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ पर दो बार धारदार हथियार से कट मारा और कहा कि चुपचाप सभी अंगूठी निकाल, जितना बोलेगा, उतने ही कट मारेेंगे।
घर से 200 मीटर पर लूट, शहरी विधायक से स्ट्रीट लाइट की मांग
बदमाशों ने जोनी के साथ घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जोनी का कहना है कि आसपास की सभी स्ट्रीट लाइट खराब हैं, सड़कों पर अंधेरा रहता है। बदमाश इसी का फायदा उठाकर कर वारदात को अंजाम देते हैं। शनिवार को शहरी विधायक प्रमोज विज ने स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए फोन किया तो उन्होंने स्ट्रीट लाइट लगवाने या पुरानी को ठीक कराने की मांग की है।
एक माह में दूसरी बड़ी वारदात
एक माह में सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र में लूटपाट की दो वारदात हो चुकी है। इससे पहले भी पीएनबी के क्लर्क को रुकवाकर आरोपी ने लिफ्ट मांगी थी। उसके साथ सवार होकर वह सेक्टर 13-17 की तरफ चला ही था कि रास्ते में उसका पर्स चुराने लगा। क्लर्क को चोरी का आभास हुआ तो उसने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी क्लर्क के गले पर चाकू से हमला कर फरार हो गया था। पुलिस अभी तक इस मामले को भी ट्रेस नहीं कर पाई है।
योगेश उर्फ जोनी की शिकायत पर लूटपाट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 13-17 थाना और सीआईए की टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें