फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली रहेगी रसूलपुर से बापौली अनाज मंडी जाने वाली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लोकसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को संजय भाटिया ने गांव रसुलपुर से बापौली अनाज मंडी को जाने वाली सड़क के बंद किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि ये सड़क गांव ऊझा, रसलापुर और रिसालु से होते हुए गांव रसूलपुर के रास्ते बापौली अनाज मंडी की ओर जाती हैं। इस सड़क को राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

सांसद के सवाल पर सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जवाब दिया कि राजमार्ग परियोजना के निर्माण के दौरान किसी भी लिंक, ग्राम सड़क को विभाग की ओर से अवरुद्ध नहीं किया गया है इसलिए ये सड़क यातायात के लिए खुली है। इस पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। उन्होंने इस मार्ग का पूरा ब्योरा देते हुए अपने जवाब में कहा कि यह लिंक रोड 7.8 किलो मीटर जोकि बापौली की ओर जाता है।
टिकट वेंडिंग मशीन का भी उठाया सवाल : सांसद
सांसद संजय भाटिया ने पानीपत और करनाल लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के बारे में प्रश्न उठाया। इस पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वीन वैष्णव ने कहा कि पानीपत जंक्शन में तीन, समालखा रेलवे स्टेशन पर एक और करनाल रेलवे स्टेशन पर तीन स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन स्थापित की गई हैं। यात्रियों की सुविधा और जागरूक करने के लिए जागरुकता बैनर समेत सुविधा डेस्क स्थापित किए गए हैं जिन्हें रेलवे कर्मचारियों की ओर से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी कड़ी में रेलवे की ओर से करनाल में दो और पानीपत में एक सुविधा प्रदाता की नियुक्ति की गई है। ताकि इन स्थानों पर यात्रियों को एटीएम के जरिए टिकटों को वितरित करने के बारे में शिक्षित किया जा सके। इसके अतिरिक्त सांसद ने लोकसभा में केंद्रीय रेल मंत्री से पानीपत से चंडीगढ़ के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटा चलने वाली ट्रेन के बारे में पूछा तो केंद्रीय मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि अभी ऐसा कोई प्लान नही है जो इस गति से पानीपत और चंडीगढ़ के बीच ट्रेन चलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें