फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रेयांश ने रजत व विभु ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा के दो खिलाड़ियों ने रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 17 से 18 अक्तूबर को रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की तरफ से स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की पांचवी कक्षा के छात्र रेयांश ने अपनी रफ्तार और बेहतरीन संतुलन से रजत पदक हासिल किया। वहीं कक्षा छठी के छात्र विभु ने अपनी फुर्ती और आत्मविश्वास के बल पर कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ.अनु गुप्ता ने उन्हें बधाई दी और कहा कि खेल केवल पदक जीतने के लिए नहीं बल्कि अपने अंदर आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य जैसे गुणों को विकसित करने के लिए है। इसलिए स्कूल के बच्चों को खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन

11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें