फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांगों को लेकर भरी हुंकार

Wed, 27 Apr 2016 12:03 AM IST
panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
 रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भर दी है। यूनियन ने जुलाई माह में  करनाल में मुख्यमंत्री के आवास पर सांकेतिक धरना देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रदेश स्तरीय बैठक मंगलवार को सीटू कार्यालय में हुई।

जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान बलवान सिंह ने की। प्रदेशाध्यक्ष आरसी जग्गा व राज्य महासचिव राजेंद्र सिंह अहलावत मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष आरसी जग्गा ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों व प्रदेश की जनता से अनेक वायदे किए थे, लेकिन सत्ता पाते ही अपने वायदों को भूल गई।

भाजपा सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। कर्मचारी यूनियन कई बार मंत्रियों और मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर अपनी समस्या व मांगों को रख चुकी है। सरकार हर बार यूनियन की मांगों को मान लेती है, लेकिन कर्मचारियों के हित की मांगों को आज तक लागू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ कर्मचारियों की मांगों को लेकर मैदान में उतर आया है। जिला प्रधान बलवान सिंह ने बताया कि यूनियन जुलाई माह में मुख्यमंत्री के करनाल स्थित आवास पर सांकेतिक धरना देगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले दो से नौ मई तक खंड स्तर पर बैठक कर तैयारियां की जाएंगी। इसके अलावा दो जून को उपायुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।

सरकार इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों को नहीं लागू करती है तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर ब्लाक प्रधान कलीराम, मास्टर शिवचंद, ईश्वर सिंह, मांगेराम, ओमप्रकाश, जिला वरिष्ठ उप प्रधान वकील सिंह, उप प्रधान राजपाल, कैशियर मोहर सिंह, ऑडिटर राजेंद्र दत्त व जिला सचिव भलेराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें