फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लंबित मामलों का समयसीमा में करें निपटारा : श्रीनिवास

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारियों की स्थिति जानते हुए निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूरा करने और लंबित मामलों के निपटान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान मंडल आयुक्त हेमा शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध व त्रुटिरहित होना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक लंबित प्रकरण की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध समाधान करने और कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले में चल रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त दावों व आपत्तियों का पारदर्शी और नियमानुसार निपटारा करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने में कोई बाधा न आए और अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाए, ताकि अंतिम प्रकाशन से पूर्व सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें