फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो महीने से सीवरेज ओवरफ्लो, गलियों में जमा दूषित पानी से परेशान गांधी कॉलोनीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। शहर के वार्ड-4 व 5 के अंतर्गत गांधी कॉलोनी में पिछले करीब दो महीने से सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है। सीवरेज के मेनहोल ओवरफ्लो होने से दूषित व बदबूदार पानी गलियों में जमा है। इससे कॉलोनीवासियों का जीना मुहाल हो गया है। समस्या का समाधान नहीं होने से गुस्साए कॉलोनीवासियों ने सोमवार शाम को जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक-दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभाग के कार्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी निवासी राजेंद्र शर्मा, विकास, रोहतास मलिक, महेंद्र सिंह, बबलू ठेकेदार, विक्रम, जोगिंद्र, जय भगवान शर्मा, संजीव, मंतोष पाठक, दिनेश कुमार, अंकित व राजेश ने बताया कि पूर्व पार्षद जय भगवान शर्मा के मकान के नजदीक मुख्य गली और उससे लगती एक अन्य गली में पिछले करीब दो महीने से सीवरेज के मेनहोल ओवरफ्लो हो रहे हैं।
जनस्वास्थ्य विभाग समालखा के एसडीओ मोहित शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। एक या दो दिन के अंदर सीवरेज की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें