फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेडक्रॉस सोसाइटी में ए और ओ निगेटिव रक्त खत्म, मात्र आठ रक्तदाता आगे आए

Sun, 01 Feb 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सचिव गौरव रामकरण। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी में रक्त की कमी चल रही है। शनिवार को सोसाइटी में ए और ओ निगेटिव रक्त खत्म हो गया है। वहीं ए और एबी पॉजीटिव, बी निगेटिव की मात्र दो-दो यूनिट बची हैं। बी पॉजीटिव की 15 यूनिट, ओ पॉजीटिव की 100 यूनिट हैं। सोसाइटी में शनिवार को केवल आठ रक्तदाता ही रक्तदान करने के लिए आगे आए। सोसाइटी के सचिव डॉ. गौरव रामकरण ने बताया कि हाल में सोसाइटी में रक्त की कमी चल रही है क्योंकि अभी कोई रक्तदान शिविर नहीं लगा है यदि कम समय के अंतराल में रक्तदान शिविर लगता रहे तो रक्त की कमी न आए। शनिवार को ए, औ नेगेटिव खत्म रहा, ए और एबी पॉजीटिव और बी नेगेटिव की दो-दो यूनिट ही रही। शनिवार शाम को आठ रक्तदाता रक्तदान के लिए आगे आए। सोसाइटी द्वारा कई एनजीओ को भी रक्तदान के लिए कहा गया है जल्द ही सोसाइटी में रक्त की पूर्ति कर ली जाएगी।
विज्ञापन

सात और आठ फरवरी को लगेंगे रक्तदान शिविर
सचिव ने बताया कि सोसाइटी द्वारा सात और आठ फरवरी को रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। सात फरवरी को किसी फैक्टरी में तो आठ को सोसाइटी के पीछे स्थित प्रेम मंदिर में शिविर लगाया जाएगा। शिविर लगने के बाद सोसाइटी में रक्त की पूर्ति हो जाएगी। तब तक सोसाइटी में एनजीओ के सहयोग से रक्त की पूर्ति की जा रही है। लोगों से अपील है कि रक्तदान के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

सचिव गौरव रामकरण। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें