फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चाैटाला के जीजा देवेंद्र कादियान से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

विज्ञापन
देवेंद्र कादियान।
विज्ञापन
पानीपत। किसी ने व्हाट्सएप और वॉयस काॅल कर पूर्व उपमुख्यमंत्री चौटाला के जीजा देवेंद्र कादियान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है। आरोपी ने खुद को अमित भाऊ गैंग का सदस्य बताकर उनके बच्चों व फार्म हाउस पर हमला करने की धमकी दी है। देवेंद्र कादियान पूर्व स्पीकर एवं इफको के पूर्व चेयरमैन सतबीर कादियान के पुत्र हैं और अब जजपा में राष्ट्रीय महासचिव हैं। पूर्व डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने देवेंद्र कादियान समेत जजपा के पांच नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली थी। अब थाना चांदनी बाग पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीआईए को दी गई है। वहीं देवेंद्र कादियान ने सुरक्षा न मिलने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है और निजी सुरक्षा कर्मी अपने घर पर लगा लिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-11 निवासी देवेंद्र कादियान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 मार्च की देर रात को एक शादी समारोह में गए थे। इस दाैरान उनके व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से कॉल आई। जिसमें उसने खुद को अमित भाऊ गैंग का सदस्य बताया और पांच करोड़ रुपये का प्रबंध करने की बात कही। उनको इसी नंबर पर फोन करने और पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके कुछ देर बाद फिर से कॉल आई। इसके अगले दिन उनके व्हाट्सएप पर ऑडियो मैसेज करीब डेढ़ मिनट का ऑडियो मैसेज आया हुआ था। इसमें कहा कि उनके पास उनके बच्चों और फार्म हाउस के बारे में पूरी जानकारी है। उनको पैसे नहीं मिले तो वे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
दो बार पहले दी जा चुकी है धमकी
देवेंद्र कादियान ने बताया कि उनको पहले भी दो बार धमकी दी गई हैं। पुलिस ने उनको उस समय सुरक्षा दी थी पर आठ महीने पहले उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदमाश सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस भी कानून एवं व्यवस्था लागू करने में फेल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री के नजदीकी सरपंच को चार और समालखा विधायक को पांच गनमैन दिए गए हैं। उनको बार-बार मांगने के बाद भी सुरक्षा नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस उनको सुरक्षा नहीं देती है तो वे हाईकोर्ट जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
देवेंद्र कादियान की शिकायत बीएनएस-308-2 में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीआईए मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।
संदीप, प्रभारी, थाना पुलिस चांदनी बाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें