फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से मई में बारिश संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले में अबकी अप्रैल की गर्मी जून-जुलाई जैसी लग रही है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो मई में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना के चलते आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तथा कुछ मैदानी क्षेत्रों में धूलभरी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। देश-प्रदेश सहित जिले में 28 अप्रैल के बाद मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा। दरअसल मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की आशंका जताई गई है। हालांकि बारिश का दौर दो मई के बाद शुरू होने के आसार हैं। इसके साथ ही यह बारिश का दौर नौ मई तक जारी रह सकता है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में दो मई तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। आसमान में धूप खिली रहेगी। तेज गर्म हवा चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहेगा। वहीं लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की माने तो 28 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। हल्की बारिश से जनजीवन में सामान्य राहत दिखेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में 28 से एक मई के बीच बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब में मौसम मे राहत दिखेगी। 29 अप्रैल से लेकर तीन मई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धूल तूफान गरज बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। तापमान में दो से तीन फीसदी की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। इससे पूर्व 29 अप्रैल तक हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों में दिन का अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।
प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा है। आगामी दो-तीन दिन तापमान में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से धूलभरी हवाएं चलने तथा हल्की से तेज बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन

- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें