पानीपत। रबी फसल खरीद अभियान 2022 के तहत जिले की 12 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर अब तक 2,24,878 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसे विभिन्न सरकारी एजेंसियों की ओर से लगतार निर्धारित मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा जा रहा है।
डीएफएससी जितेश गोयल ने बताया कि बुधवार शाम तक कुल आवक में से अहर खरीद केंद्र पर 7255 मीट्रिक टन, बबैल में 4029 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केंद्र पर 13,959 मीट्रिक टन, बापौली में 23,628, छिछड़ाना में 7744, इसराना में 18,976 मीट्रिक टन, मतलौडा में 52,153 मीट्रिक टन, नौल्था में 1221 मीट्रिक टन, पानीपत में 27,880 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।
इसी प्रकार समालखा मंडी में 59,586 मीट्रिक टन गेहूं, सनौली में 6534 मीट्रिक टन, उरलाना में 1613 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। संबंधित खरीद एजेंसियों गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी कर रही हैं। गेहूूं की खरीद सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मंडियों से गेहूं के उठान के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।