फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतलौडा: मिठाई की दुकानों में छापामारी, 65 किलोग्राम मिठाई में मिली फंगस

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मावा के लिए मशहूर उरलाना कलां गांव में बृहस्पतिवार को उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की भट्ठियों में छापामारी की। तीन दुकानों पर की गई छापामारी की की कार्रवाई में 65 किलोग्राम मिठाई में फंगस लगा पाया गया। मिठाई की इस खेप को टीमों ने गड्ढ़े में दबा दिया। भट्ठी मालिकों से इसके बारे में पूछताछ की गई। यहां से खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो मिठाइयों और दूध के सैंपल भरे। सैंपल जांच के लिए करनाल लैब में भेज दिए गए। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उड़न दस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि उरलाना कलां गांव में मिठाइयों में मिलावट की जाती है। मिठाई बनाते वक्त साफ सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जाता। इस पर एसआई राज सिंह के नेतृत्व में उड़नदस्ता की टीम सुबह सिविल अस्पताल स्थित खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय पहुंची। टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी को रेड के बारे में सूचित किया। इसके बाद दोनों टीमों ने भीरा मिष्ठान भंडार में छापामारी की। दुकान के मालिक भीरा के पास से 132 किलोग्राम बर्फी मिली, जिसमें से 65 किलोग्राम बर्फी में फंगस लगा हुआ था। शिव गंगा डेयरी के मालिक लख्मीचंद शर्मा के पास से सफेद बर्फी 120 किलोग्राम, ब्राउन बर्फी 74 किलोग्राम और 120 लीटर दूध पाया गया। इनमें से अधिकारियों ने जांच के लिए सैंपल लिए। सुभाष मिष्ठान भंडार के मालिक सुभाष शर्मा के पास मिल्क केक 3300 किलोग्राम, दूध 746 लीटर, रिफाइंड 1155 किलोग्राम मिला। इन दुकानों से सैंपल लिए गए। 65 किलो फंगस लगी मिठाई को जमीन में दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें