फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राधे राधे बरसाने वाली राधे... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 08 Oct 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा...। राधे-राधे बरसाने वाली राधे...। जैसे श्रीकृष्ण के भजनों पर संकीर्तन में श्रद्धालु झूम उठे। शाम को शुरू संकीर्तन देर रात तक चला। दो दिवसीय संकीर्तन के समापन पर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

अंसल स्थित श्री बांके बिहारी‎ ज्ञानेश्वर मंदिर व कृष्ण वेद विद्यालय के पांचवें दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। उत्सव मथुरा के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज के सानिध्य में हुआ। उत्सव में मुख्य आकर्षण का केंद्र रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दरबार रहा। सायं छह बजे दिल्ली वाले मनीष चौहान द्वारा हरि नाम संकीर्तन कार्यक्रम किया गया। कृष्ण वेद विद्यालय के सदस्य ने बताया कि दूसरे दिन शरद पूर्णिमा उत्सव सायं छह बजे ठाकुरजी के दर्शन किए और उसके बाद हरि नाम संकीर्तन दिल्ली से भजन गायक मनीष चौहान द्वारा किया गया। मनीष चौहान ने शाम को अपने भजनों की शुरुआत की। श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे और ताली बजाकर भजनों की ताल से ताल मिलाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें