फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवाओं ने निकाला शांति मार्च, सत्य और अहिंसा का दिया संदेश

Wed, 08 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। ग्लोबल यूथ फेस्टिवल के अंतिम दिन युवाओं ने शहर में शांति मार्च निकाला। प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर से शुरू शांति मार्च दरगाह कलंदर साहब पहुंचा और यहां से फिर किला मैदान पर पहुंचा। यहां महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के संदेश के साथ शांति मार्च का समापन किया। महात्मा गांधी आजादी के बाद विभाजन के समय इसी किला मैदान पर दो बार आए थे।
गांधी ग्लोबल फैमिली, संत निरंकारी मिशन और नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय ग्लोबल यूथ फेस्टिवल में मंगलवार को मुख्यातिथि दिल्ली के राजघाट समाधि के सचिव रजनीश कुमार रहे। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल के दूसरे चरण में युवाओं ने पानीपत के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने देवी मंदिर, दरगाह हजूर बू अली शाह कलंदर और निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा का भ्रमण किया और विभिन्न धर्मों व संस्कृतियों के संगम का अनुभव प्राप्त किया। भ्रमण के बाद मुख्य बाजार में विशाल रैली का निकाली गई। जिसमें युवा राष्ट्रीय एकीकरण, विश्व शांति और सांप्रदायिक सद्भाव पर आधारित गीतों और नारों के साथ आगे बढ़े। रैली में युवाओं ने हाथों में तिरंगा थामे गांधी के सर्वधर्म समभाव के संदेश को घर-घर पहुंचाया। जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह का संचार हुआ।
विज्ञापन

युवाओं को एकजुट करने का माध्यम बना फेस्टिवल : राम मोहन
गांधी ग्लोबल फैमिली के सचिव एडवोकेट राम मोहन राय ने कहा कि यह फेस्टिवल न केवल युवाओं को एकजुट करने का माध्यम बना बल्कि विभिन्न समुदायों के बीच पुल का काम भी किया। ग्लोबल यूथ फेस्टिवल ने पानीपत को गांधीवादी विचारों का एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित किया जहां युवा पीढ़ी ने शांति और सद्भाव के संदेश को ग्रहण किया। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर को-ऑर्डिनेटर आद्या त्यागी, दिव्या कपूर, पूजा सैनी, स्पर्श वर्मा, श्वेता डावर, अरविंद डावर, मधु यादव, रोजी चावला व श्रुति जैन उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें