पानीपत। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने जिला में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए अधिकारी, थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी की जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में शुक्रवार को बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी को कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की बात कही। जिससे आमजन कोई परेशानी न हो।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि थाना चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ नैतिकता का व्यवहार करते हुए शिकायत को ध्यानपूर्वक सुने और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। पीड़ित को शिकायत प्राप्ति की रसीद तुरंत दे। पीड़ित की शिकायत चाहे ऑनलाइन, ऑफलाइन या उच्च अधिकारियों के कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई हो उस पर कार्रवाई करें। जिससे पीड़ित को शीघ्र न्याय मिल सके।
उन्होंने कहा कि नशा तस्करी सहित अवैध कार्यों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए। अवैध शराब खुर्दे, अवैध शराब तस्करी, मादक पदार्थ तस्करों, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जिला में फिरोती, रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो तुंरत अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी सुरेश सैनी, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी आत्माराम व प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति मौजूद रहे।