फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग न बिछा सका पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। ड्रेन- 6 को रेलवे ने बंद कर दिया है, जिसकी वजह से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर एक तरफ इकट्ठा हो रहा है। दूसरी तरफ खेतों में कभी भी पानी घुस सकता है। रातभर जागकर किसानों को रखवाली करनी पड़ रही है। दो दिन पहले मौका निरीक्षण के बावजूद गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रैक के धंसने का खतरा देखते हुए नेस्ले के सामने ड्रेन-6 को मिट्टी डालकर रोक दिया था। ड्रेन ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी साथ लगते खेतों में घुसने की आशंका है। नहरी विभाग ने जनस्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बता पल्ला झाड़ लिया। किसानों को फसल खराब होने का भय सताने लगा है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे एसटीपी का पानी ड्रेन में जाने से रोक कर शहर की निकासी ठप कर देंगे।
इसके बाद नहरी, जनस्वास्थ्य विभाग तथा रेलवे अधिकारियों की पानीपत में बैठक हुई। इसके बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था। जनस्वास्थ्य विभाग वहां पाइप लाइन बिछाकर ट्रैक के दूसरी तरफ ले जाना है। दो दिन बाद भी काम शुरू नहीं किया गया है। जिसकी वजह से एसटीपी से निकलने वाला गंदा पानी जमा होने लगा है। तीन दिन से ड्रेन बंद होने के कारण सारा पानी एक तरफ जमा हो रहा है। साथ ही खेतों की तरफ भी बंधे कमजोर हो रहे हैं। इसके कारण किसानों को दिनरात रखवाली करनी पड़ी रही है। किसान बलराज ने बताया कि अगर खेतों में पानी भर गया तो बहुत नुकसान हो जाएगा। विभाग ने देरी की तो वह फसल नहीं उगा सकेगा। एसडीओ सूबे सिंह का कहना है कि पानी अधिक होने के कारण छोटी मशीन से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। शनिवार को एसटीपी से पानी को कुछ समय के लिए बंद कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें