फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी चाहिए,करें आवेदन के लिए इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की प्रॉपर्टियों का डाटा अपडेट करने के लिए चार दिन तक बंद रखा गया यूएलबी हरियाणा का पोर्टल सात दिन बाद भी चालू नहीं हो सका है। वहीं, इसके साथ बंद किया गया यूएलबी एनडीसी पोर्टल चालू तो हुआ है लेकिन इसमें एनडीसी के आवेदन की प्रक्रिया को काफी जटिल बना दिया गया है। इस पोर्टल की नई शुरुआत दस नए अपडेट के साथ हुई है। इस पोर्टल पर एनडीसी आवेदन के लिए करीब 15 दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। वहीं, हर कॉलम में पूरी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

बदलाव के तहत अबकी बार पोर्टल पर फ्लोर को जोड़ने का भी प्रावधान किया गया है। इसमें प्रॉपर्टी मालिक की अगर मौत हो चुकी है तो इसमें नया कॉलम है, जिसमें मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र भी अपलोड करना होगा। इसके अलावा परिवार पहचानपत्र अनिवार्य कर दिया गया है। अगर संपत्ति के मालिक एक से ज्यादा हैं तो सभी का परिवार पहचानपत्र और उनके आवश्यक अंक पोर्टल पर अपडेट करने होंगे। इस प्रक्रिया के लिए करीब आधे से एक घंटे का समय लगा रहा है। वहीं, आमजन के लिए इस प्रक्रिया को काफी जटिल बताया जा रहा है। वहीं, निगम अधिकारियों का कहना है कि ये मामला उनके स्तर का नहीं है। साइट को चालू करना या बंद करना शहरी स्थानीय निकाय के स्तर का मामला है।
गौरतलब है कि शहरी स्थानीय निकाय ने एक अप्रैल से चार अप्रैल तक चार दिन के लिए यूएलबी हरियाणा और यूएलबी एनडीसी की वेबसाइट को बंद कर दिया था। इस वजह से न तो एनडीसी के लिए आवेदन हो पाए और न ही प्रॉपर्टी आईडी के लिए। वहीं, शहर के सैकड़ों एनडीसी और प्रॉपर्टी आईडी तक के आवेदन अटक गए हैं। अब एनडीसी की साइट तो चालू हो गई है लेकिन प्रॉपर्टी आईडी की साइट अभी भी बंद है। यूएलबी हरियाणा पोर्टल बंद होने से न शहरवासी ऑनलाइन अपने बिलों को देख पा रहे हैं और न उनका भुगतान कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

निगम कार्यालय में रही भीड़, लोगों की बढ़ी चिंता
साइट के बंद होने से शहर के लोग परेशान हो गए। पालिका बाजार निगम कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से पूछा तो बताया गया कि अपडेट के चलते इस साइट को बंद किया गया है। वहीं, जिन लोगों ने रजिस्टरी के लिए अपने टोकन लिए थे और सिर्फ एनडीसी के इंतजार में थे उनकी परेशानी काफी बढ़ी दिखाई दी।
निकाय स्तर का मामला
यूएलबी हरियाणा और एनडीसी पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। इन साइट को चालू करना या बंद करना निकाय स्तर की बात है। एनडीसी पोर्टल चालू हो गया है जबकि यूएलबी हरियाणा पोर्टल भी जल्द ही चालू होने की संभावनाएं हैं। -जितेंद्र कुमार, डीएमसी, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें