फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी के खाते से एक लाख रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विराट नगर के उद्यमी से लिंक मंगवाकर उसे डाउनलोड कर ठग ने खाते से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। उद्यमी ने एसी की रिपेयर के लिए कस्टमर केयर में कॉल की थी। ठग ने कर्मचारी बनकर उद्यमी से बात की और खाते से रुपये पार कर लिए। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विराट नगर निवासी मनोज कुमार शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी हरि नगर में कॉरपेट फैक्टरी है। मंगलवार को उसको एसी रिपेयर कराने थे। उसने इंटरनेट से नंबर ढूंढकर कंपनी के कस्टमर केयर में कॉल की। कस्टमर केयर वाले ने उसे एक लिंक भेजने को कहा। उसने कहे अनुसार एक लिंक उसके नंबर पर भेज दिया। कुछ देर बाद उसके खाते से एक लाख रुपये चोरी हो गए। उसने बैंक व पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें