फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, दूसरा घायल

Fri, 10 Jan 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। नौहरा मोड़ के पास देर रात को सड़क हादसे में एक प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


नौहरा मोड़ पर बीती रात को एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इसमें आर्य नगर निवासी यशपाल (22) की मौत हो गई और उसके पीछे बैठा रिंकू घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

परिजनों ने बताया कि यशपाल किसी काम से मतलौडा गया था। वह रात के समय घर वापस आ रहा था। नौहरा मोड़ के पास एक गाड़ी से मोटरसाइकिल टकरा गई। नहर नाका प्रभारी दलजीत मोर ने बताया कि नौहरा मोड़ पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें