फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रोफेशनल कोर्स बन रहे युवाओं की पसंद

Wed, 03 Jul 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। युवा अब सामान्य विषयों की बजाय प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं। युवाओं के इसी बदलाव के चलते पिछले कई सालों से अनदेखी का शिकार बीसीए और बीबीए में आवेदनों की संख्या बढ़ी हैं। इनके साथ इंग्लिश ऑनर्स समेत इस तरह के दूसरे कोर्स में भी युवा आगे आए हैं। युवाओं का मानना है कि वे तीन साल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पैरों पर खड़े होने लायक बनना चाहते हैं। हालांकि नई शिक्षा नीति में सामान्य विषयों के साथ दूसरे कोर्स का भी विकल्प दिया गया है। जिले के 14 कॉलेजों में अब तक 11180 सीटों के लिए आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया 30 जून को खत्म हो गई है। अब पांच जुलाई को पहली कट ऑफ निकाली जाएगी। इसके साथ कॉलेजों में दाखिला शुरू हो जाएंगे। इस बार युवाओं में आवेदन करते समय कई तरह के बदलाव देखने को मिलें। एसडी पीजी कॉलेज में एडमिशन सेल के इंचार्ज प्रवीण कुमार खेरड़े बताते हैं कि युवा सामान्य विषयों में स्नातक करना नहीं चाहते। इनमें केवल सिविल सर्विस या फिर दूसरी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा ज्यादा ले रहे हैं। वे सामान्य विषयों में स्नातक करने के साथ अपनी प्रतियोगिता परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं। इसलिए इस बार बीबीए और बीसीए के साथ इंग्लिश ऑनर्स व अन्य इस तरह के कोर्स में युवाओं ज्यादा आगे आए हैं।

युवा बोले : स्नातक के बाद कई अवसर
वंश ने बताया कि वह पहले सामान्य विषयों में स्नातक करना चाहता था। उसने बीबीए में आवेदन किया है। वह बीबीए करने के बाद नौकरी पा सकता है। इसके अलावा आगे एमबीए कर सकता है। इसके बाद अच्छी नौकरी मिलने के अवसर तैयार हैं। वह एमबीए करने के बाद पानीपत के अलावा गुरुग्राम व नोएडा जैसे बड़े शहरों में अच्छी नौकर पा सकता है। दीपिका ने बताया कि उसने इंग्लिश ऑनर्स में स्नातक करने का फैसला लिया है। वह स्नातक के बाद अच्छी नौकरी पा सकती है। इसके बाद टीचर लाइन में जाने के अलावा एमबीए करना भी आसान होगा।
विज्ञापन

वर्जन :

इस बार स्नातक करने वाले युवाओं का नजरिया कुछ अलग रहा है। वे सामान्य विषयों की बजाय प्रोफेशनल कोर्स करना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। कॉलेजों में इसको लेकर बीबीए और बीसीए समेत अन्य कोर्स हैं। कॉलेजों में इन कोर्स में पिछले कई वर्षों से अधिक आवेदन आए हैं। पांच जुलाई को पहली कट ऑफ जारी की जाएगी।
डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी कॉलेज।
वर्जन :

बच्चे अब अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं। वे कॉलेज की पढ़ाई करने के साथ सरकारी नौकरी की भी तैयारी करना चाहते हैं। कुछ युवा प्राइवेट सेक्टर में अपना भविष्य मानते हैं। वे प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला ले रहे हैं। इस साल प्रोफेशनल कोर्स में आवेदन की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें