पानीपत। प्रेम अस्पताल में काले बिल्ले बांधकर डॉक्टर ने की ओपीडी ।
- फोटो : Panipat
पानीपत। राजस्थान में महिला डॉक्टर पर हत्या का केस दर्ज करने के विरोध में निजी डॉक्टरों ने शनिवार को काल बिल्ले बांधकर ओपीडी की। डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। डॉक्टरों ने महिला डॉक्टर पर केस दर्ज करने का विरोध जताया है। हालांकि राजस्थान मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल को कैंसल कर दिया गया था।
आईएमए के जिला प्रधान डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान मेडिकल एसोसिएशन की राजस्थान सरकार ने मांगें मान ली है। इसलिए हड़ताल को कैंसल किया गया है। डॉक्टरों महिला डॉक्टर की मौत पर काले बिल्ले बांधकर ओपीडी की है। आईएमए के जो भी निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार काम किया जाएगा।