समालखा। समालखा के एक गांव में रहने वाली मां ने अपनी किशोरी बेटी पर अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया तो इस शिकायत पर पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसकी कोर्ट में पेशी है। समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि वह दसवीं की छात्रा है।
पिता की 16 अक्तूबर 2021 को मौत के बाद से मां के जींद निवासी एक रेलवे कर्मी के साथ संबंध बन गए। किशोरी ने आरोप लगाया कि मां और उसके प्रेमी की बातचीत की रिकॉर्डिंग उसके पास है। यह भी आरोप लगाया कि कई बार मां के प्रेमी ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं, जिसे मां ने बढ़ावा दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है।