फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेस काउंसिल का अधिक सशक्त होना आवश्यक: डॉ. चौहान

विज्ञापन
पानीपत। कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। पत्रकारिता वर्तमान में मात्र अखबार पत्रिका तक सीमित नहीं रही अपितु रेडियो टीवी से गुजरती हुई डिजिटल हो गई है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म तक पहुंच गई है। प्रेस काउंसिल की स्थापना के समय तय किए गए दिशा-निर्देश आज की बदली परिस्थितियों में नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऐसे में प्रेस काउंसिल का अधिक सशक्त होना आवश्यक है। यह कहना था हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान का।
विज्ञापन

वह मंगलवार को आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता की दशा, दिशा और चुनौतियां विषय पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी पर बोल रहे थे। विशिष्ट अतिथि रणदीप सिंह घनगस ने कहा कि हरियाणा की पत्रकारिता के इतिहास पर विशेष रूप से कार्य होना चाहिए। उन्होंने सभी मौजूद पत्रकारों व शिक्षकों से आह्वान किया कि हरियाणा में हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर काम होना चाहिए। बीज वक्ता देवेंद्र कथूरिया ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में हमें चुनौतियों को स्वीकार कर उनका समाधान निकालना चाहिए। मुख्य वक्ता हितेश शंकर ने कहा कि मीडिया में अगर हमें आगे बढ़ना है तो खुद में निखार लाना होगा। हमें लगातार चुनौतियों का सामना करना आना चाहिए।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। वहीं, कॉलेज प्रधान सुरेंद्र सिंगला तथा महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पियूष आर्य समेत सभी सदस्यों ने प्राचार्य व जनसंचार विभाग को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर हरियाणा ग्रंथ अकादमी पंचकूला ने पुस्तकों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, टीवी चैनलों और सोशल मीडिया से पत्रकारों ने शिरकत की। इस मौके पर पत्रकार एसोसिएशन असंध के अध्यक्ष हरीश मदान, शूरवीर संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक यशपाल राणा, दलसिंह मान, नरेंद्र मान, संजय जैन, कॉलेज उप प्राचार्य व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज ठाकुर, प्रो. सतबीर सिंह, प्रो. विजय सिंह, डॉ. रितु, प्रो.संदीप जोशी सहित अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।

पानीपत। आर्य कॉलेज में राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस में पहुंचे मुख्य अतिथि ग्रंथ अकादमी के उपाध्य?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें