फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक जीत राज्यस्तरीय टीम में बनाई जगह

विज्ञापन
पानीपत। एमएएसडी स्कूल में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी व साथ में मौजूद - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। एमएएसडी स्कूल में तीरंदाजी का जिलास्तरीय अंडर-17, अंडर-19 वर्ग के लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। अंडर-17 वर्ग लड़कों में इंडियन राउंड में हर्षित (एनवी आर्चरी अकादमी) ने स्वर्ण, सितांशु (बाल विकास स्कूल ) ने रजत और रुपांशु (बाल विकास स्कूल) ने कांस्य पदक हासिल किया। दूसरी ओर रिकर्व राउंड में ध्रुव ( एनवी आर्चरी अकादमी) ने स्वर्ण हासिल किया। दक्ष वर्मा ( एनवी आर्चरी अकादमी) ने रजत और दक्षवीर यादव ( एमएएसडी स्कूल) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी ने राज्य स्तरीय टीम में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग लड़कियों के मुकाबले में सनेहा (एमएएसडी स्कूल) प्रथम स्थान पर रहीं। अंडर-19 वर्ग में कुनाल (एनवी आर्चरी अकादमी) ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्तिक (जीएसएस स्कूल) ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं ध्रुव मित्तल ( एमएएसडी स्कूल) ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया और राज्य स्तरीय टीम में अपनी जगह बनाई। इस मौके पर पानीपत जिला के स्पोर्ट्स अधिकारी रणबीर सिंह, एमएएसडी स्कूल के मुख्याध्यापक अजय गुप्ता और आर्चरी कोच नागेश्वर वशिष्ठ की मौजूदगी में खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ। बलविंदर, सुधी, मुन्नी, बबिता, अशोक एवं अन्य स्कूल से आए पीटीआई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें