फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टर-11 में 5 जर्जर सरकारी आवासों को ढहाने की तैयारी

Sun, 15 Nov 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। पानीपत के सेक्टर-11 में स्थित पांच जर्जर और पुरानी स्टाफ क्वार्टरों (कर्मचारी आवासों) को ढहाया जाएगा। एचएसवीपी डिवीजन ने आधिकारिक तौर पर ओपन टेंडर जारी किया है। जर्जर इमारतों को गिराने के बाद खाली होने वाली इस भूमि का उपयोग भविष्य की विकासात्मक योजनाओं के लिए किया जा सकेगा। एचएसवीपी ने इसके लिए करीब 10 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। इसके लिए 20 हजार रुपये की बयाना राशि निर्धारित की है। इसे सात दिन में पूरा किया जाएगा। प्राधिकरण 19 नवंबर को टेंडर की तकनीकी और वित्तीय बोलियों को खोलेगा।सेक्टर-11 में पांच स्टाफ क्वार्टर काफी पुराने और जर्जर हालत में पहुंच चुके थे। इससे हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इनके गिरने या इनसे मलबा टूटने का खतरा लगातार बना हुआ है। इससे आसपास से गुजरने वाले आम नागरिकों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें