फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अस्पताल में विशेषज्ञ नहीं, मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा

Sun, 15 Nov 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सादिक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। जिले में वायु प्रदूषण बढ़ने से निजी और जिला नागरिक अस्पताल में बुखार, खांसी के साथ आंखों और त्वचा की एलर्जी वाले मरीज बढ़ गए हैं। वहीं शनिवार को चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ और ईएनटी विशेषज्ञ की ड्यूटी जेल में होने से ओपीडी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

अकेले चर्म रोग विशेषज्ञ के करीब 120 सहित तीनों चिकित्सकों की ओपीडी में करीब 200 मरीज बिना इलाज व दवा के लौट गए। वहीं मरीजों को पिछले दो महीने से अस्पताल में अंदरूनी चोट की मरहम भी नहीं मिल रही है।
इससे मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है। अस्पताल की ओपीडी शनिवार को अपेक्षाकृत कम रही क्योंकि सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी करीब 1600 तक होती है लेकिन शनिवार को चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर होने से, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केतन और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंकुर की जेल में ड्यूटी होने से ओपीडी प्रभावित हुई और अस्पताल में नए करीब 400 और फॉलोअप के लिए करीब 700 मरीज पहुंचे। मरीजों को चिकित्सक व दवा न मिलने बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ न मिलने से अब मंगलवार को दोबारा आना पड़ेगा
बेरी वाली मस्जिद निवासी सादिक ने बताया कि उनके एक वर्षीय बेटे को हाथ और पैरों पर एलर्जी हो गई है। उसकी दवा जिला नागरिक अस्पताल से चल रही है। हाथ की एलर्जी में आराम है लेकिन पैरों पर खराश बढ़ गई है। इसके लिए वे शनिवार को विशेषज्ञ से जांच कराने और दवा लेने के लिए पहुंचे लेकिन विशेषज्ञ न मिलने से अब उन्हें दो दिन बाद मंगलवार को दोबारा अस्पताल के चक्कर काटने पड़ेंगे।
वर्जन :
विशेषज्ञों की जेल ड्यूटी होने पर दूसरे विशेषज्ञ ओपीडी में पूरे समय तक बैठे हैं। यदि किसी मरीज को कोई परेशानी हुई है तो आगे ध्यान रखा जाएगा और फार्मेसी पर दवा की उपलब्धता की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।

सादिक। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें