-महाराष्ट्र में आयोजित की गई थी नेशनल तक ऑफ वार खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। 38वीं नेशनल टग ऑफ वार खेल प्रतियोगिता में टग ऑफ वार फेडरेशन के चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीत दक्षिण एशियाई खेलों में जगह बनाई है। ये जानकारी कोच संदीप कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि 38वीं नेशनल टग ऑफ वार खेल प्रतियोगिता 22 से 26 अगस्त को महाराष्ट्र में हुई थी। यह प्रतियोगिता टग ऑफ वार फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में चार सीनियर खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंदर-19 वर्ग के चार खिलाड़ियों अरमान पवार, निशांत, अर्श शैफी और प्रणव गोस्वामी का टॉप-5 और सीनियर खिलाड़ियों का दक्षिण एशियन खेल टग ओफ वार गेम्स का टिकट पक्का किया। दक्षिण एशियन खेलों का प्रशिक्षण शिविर अगले महीने केरल में होगा। वहीं दक्षिण एशियन खेल मलेशिया में आयोजित होंगे। यह खिलाड़ी कोच संदीप कुमार की देखरेख में मेहनत कर रहे हैं । हरियाणा बिजली विभाग के सचिव प्रदीप कुमार के नेतृत्व में यह टीम खेलने गई।